Skip to main content

Angular App Structure | एंगुलर एप्प की रूपरेखा

Angular एप्प की कोडिंग शुरू करने से पहले उसके structure को जानना अति आवश्यक है। हम यहाँ पर केवल उनके बारे में जानेंगे तथा उनका प्रयोग हम आगे पढेंगे। आगे बढ़ने से पहले एक बार ज़रूर पढ़ लें। तो चलिए शुरू करतें हैं--

Module (मॉड्यूल)

प्रत्येक angular project में एक module ज़रूर होता है जिसको root module कहतें हैं। root module ही पूरे एप्प को load करता है। प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाले दूसरे helping module, components इत्यादि को यही पर import करते हैं।

Component (कॉम्पोनेन्ट)

Component किसी भी वेबसाइट के view का एक छोटा भाग होता है। जैसे: header, sidebar, footer इत्यादि। किसी भी कॉम्पोनेन्ट को हम छोटे छोटे कॉम्पोनेन्ट में विभाजित कर सकते हैं। जैसे: header को हम logo, वेबसाइट का नाम, सर्चबार, लॉगआउट बटन आदि में विभाजित कर सकते हैं। प्रत्येक component एक दूसरे से स्वतंत्र होते हैं अर्थात एक कॉम्पोनेन्ट के लिए लिखा गया कोड दूसरे कॉम्पोनेन्ट को प्रभावित नहीं करता है। एप्प में बनाये गये प्रत्येक component को root module में import करना पड़ता है. Component के ये भाग होते हैं:
  • Component class, component के controller होता है. यहाँ पर लिखा कोड component के template में प्रोयोग किया जाता है. Service को हम component class में ही इंजेक्ट करते हैं.
  • Component Template, component को view प्रदान करता है. यहाँ पर लिखा कोड हमे browser में दिखाई देता है. Directive का प्रोयोग हम template में ही करते हैं.
  • Metadata: ये component class और template के बीच लिंक का कार्य करता है. Component class को उसके template, selector tag की जानकारी metadata से ही प्राप्त होती है. Metadata को हम  Decorator के माध्यम से define करते हैं.

Directive (डायरेक्टिव)

Angular में directive ऐसी युक्ति है जिससे हम html कोड को सुसज्जित करतें है। इसका प्रयोग हम कॉम्पोनेन्ट के template कोड में करतें हैं। डायरेक्टिव, DOM को परिवर्तीत करता है।

Pipe (पाइप)

Pipes का प्रयोग डाटा ट्रास्फोर्मेशन के लिए किया जाता है। जैसे lowercase डाटा को uppercase में परिवर्तित करना। इसका प्रोयोग प्रायः template में किया जाता है.

Metadata (मेटाडेटा)

Metadata के द्वारा हम ये बताते है कि सम्बंधित class को कैसे प्रोसेस करना है। Module, component, directive या pipe सबके class का metadata हम @decorator में माध्यम से बतातें हैं।

Data binding (डाटा बॉन्डिंग)

Component class और template कोड में प्रयुक्त वेरिएबल और फंक्शन का सामंजस्य डाटा बॉन्डिंग के द्वारा होता है। जैसे अगर class variable का मान बदलता है तो परिवर्तित मान टेम्पलेट में भी दिखने लगता है।

Service (सर्विस)

Component class और template से स्वतंत्र कोड हम सर्विस के द्वारा नियोजित करतें है। जैसे - सर्वर को AJAX request भेज कर employee की list लाना इत्यादि। Service को प्रयोग करने के लिए हम इसको component class में inject करतें हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Setting Up Software for Angular Programming | एंगुलर प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेर इनस्टॉल करना

Angular प्रोग्रामिंग शुरू करने के लिए हमें कुछ सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना होता है. इन सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने के बाद ही हम Angular प्रोग्रामिंग सीखना प्रारंभ कर सकतें हैं. Angular प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर और उनको इनस्टॉल करने के चरण इस प्रकार है. Install Nodejs और npm सर्वप्रथम Nodejs और npm इनस्टॉल करें. Nodejs सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें . Nodejs इनस्टॉल करने पर npm स्वतः ही इनस्टॉल हो जायेगा. Install Typescript compiler Typescript इनस्टॉल करने के लिए कमांड प्रांप्ट cmd में ये कमांड run करें: npm install -g typescript Typescript को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Typescript सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. tsc -v Install Angular CLI अब Angular CLI इनस्टॉल कर लें. Angular CLI इनस्टॉल करने के लिए cmd में इस कमांड को run करें. npm install -g @angular/cli Angular CLI को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Angular CLI सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. ng --version अगर ...

Understanding important files generated by Angular CLI new command| एंगुलर CLI के new कमांड के द्वारा बनाये गए महत्वपूर्ण फाइल का विवरण

जब हम Angular CLI से ng new कमांड के द्वारा नया प्रोजेक्ट बनाते हैं तो CLI एक फाइल स्ट्रक्चर generate करता है। जिनमे से कुछ फाइल एप्प डेवलपमेंट में सहायता करती हैं तो कुछ फाइल में प्रोग्रामर कोड्स लिखता है। यहाँ पर हम केवल उन फाइल के बारे में जानेंगे जो प्रोग्रामर के लिए जानना अति आवश्यक है। ये आवश्यक फाइल कुछ इस प्रकार हैं- src/app/app.module.ts : इस फ़ाइल के में हम अपने एप्प के root module को define करते है। इसके अंदर हम उन सभी module को import करतें हैं जो इस प्रोजेक्ट में प्रयोग किये जायेंगे। और इसी फाइल में हम उन सभी component को import और declare करते हैं जोकि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। import { BrowserModule } from '@angular/platform-browser'; import { NgModule } from '@angular/core'; import { AppComponent } from './app.component'; @NgModule({ declarations: [ AppComponent ], imports: [ BrowserModule ], providers: [], bootstrap: [AppComponent] }) export class AppModule { } जैसा कि हम देख सकतें हैं कि हमने लाइन 1 पर BrowserModule modul...