Skip to main content

Understanding important files generated by Angular CLI new command| एंगुलर CLI के new कमांड के द्वारा बनाये गए महत्वपूर्ण फाइल का विवरण

जब हम Angular CLI से ng new कमांड के द्वारा नया प्रोजेक्ट बनाते हैं तो CLI एक फाइल स्ट्रक्चर generate करता है। जिनमे से कुछ फाइल एप्प डेवलपमेंट में सहायता करती हैं तो कुछ फाइल में प्रोग्रामर कोड्स लिखता है। यहाँ पर हम केवल उन फाइल के बारे में जानेंगे जो प्रोग्रामर के लिए जानना अति आवश्यक है। ये आवश्यक फाइल कुछ इस प्रकार हैं-

src/app/app.module.ts:

इस फ़ाइल के में हम अपने एप्प के root module को define करते है। इसके अंदर हम उन सभी module को import करतें हैं जो इस प्रोजेक्ट में प्रयोग किये जायेंगे। और इसी फाइल में हम उन सभी component को import और declare करते हैं जोकि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
import { BrowserModule } from '@angular/platform-browser';
import { NgModule } from '@angular/core';
import { AppComponent } from './app.component';

@NgModule({
  declarations: [
    AppComponent
  ],
  imports: [
    BrowserModule
  ],
  providers: [],
  bootstrap: [AppComponent]
})
export class AppModule { }
जैसा कि हम देख सकतें हैं कि हमने लाइन 1 पर BrowserModule module को import किया है. ये module एप्प के rendering में सहायता करता है. लाइन 2 पर हमने NgModule decorator को import किया है जोकि module को define करने में प्रोयोग किया जाता है. लाइन 3 पर हमने AppComponent component को import किया है. हम जब भी नया component, service, pipe etc. बनायेगे तो उनको यहाँ पर import करेंगे.

हमने AppModule (root module) को @NgModule decorator की सहायता से define किया है. NgModule decorator के parameter :
  • declarations: यहाँ पर import किये गये component, directive और pipe को declare करते हैं.
  • imports: यहाँ पर import किये गये सभी module को declare करते हैं.
  • providers: जब भी हम कोई service बनायेगे तो उसको प्रोयोग करने के ये उस service को यहाँ पर declare करते हैं.
  • bootstrap: यहाँ पर उस component को declare करते हैं जिससे एंगुलर एप्प run करना स्टार्ट करता है. चूँकि AppComponent root component है इसलिए उसको यहाँ पर declare किया गया है.

src/main.ts:

इस फ़ाइल में लिखे कोड से ही हमारा प्रोजेक्ट bootstrap करता है। bootstrap का मतलब है एप्प को लोड करना और उसको run करना।

src/style.css :

इस फ़ाइल में एप्प से सम्बंधित ग्लोबल css कोड लिखते हैं। यहाँ पर लिखा कोड पूरे एप्प के style को प्रभावित करता है। bootstrap या कोई css लाइब्रेरी को इसी फाइल में import करतें हैं।

कॉम्पोनेन्ट फाइल्स Angular CLI प्रत्येक कॉम्पोनेन्ट के लिए 4 फाइलें जेनेरेट करता है। इन फाइलों में लिखे कोड एक कॉम्पोनेन्ट का निर्माण करते हैं। ये फाइलें है-

src/app/app.component.ts:

इस फ़ाइल में हम कॉम्पोनेन्ट क्लास को डिफाइन करते हैं। कॉम्पोनेन्ट क्लास को @Component डेकोरेटर की सहायता से डिफाइन किया जाता है। कॉम्पोनेन्ट क्लास में डिफाइन वेरिएबल और फंक्शन डिफाइन करते है जो की उस कॉम्पोनेन्ट के कंट्रोलर की तरह व्यवहार करते हैं। जैसा की आप देख सकतें हैं:
import { Component } from '@angular/core';

@Component({
  selector: 'app-root',
  templateUrl: './app.component.html',
  styleUrls: ['./app.component.css']
})
export class AppComponent {
  msg = 'Hello World!';
}
पहली लाइन में हमने Component decorator को import किया है जो कि component class के metadata define करता है. component decorator के parameter इस प्रकार हैं:
  • selector: component को प्रयोग करने के लिए उसके tag तो define करते हैं. यहाँ पर tag का प्रयोग हम कोड में जहाँ भी करेंगे component template वही पर render हो जायेगा.
  • templateUrl: ये component template file के url को define करता है.
  • styleUrls: ये component से सम्बंधित सभी css फाइल के url का array होता है.

src/app/app.component.html:

इस फ़ाइल में कॉपोनेंट से सम्बंधित html कोड लिखते हैं। कॉम्पोनेन्ट क्लास में डिफाइन वेरिएबल और फंक्शन का प्रयोग हम विभिन्न तरीके से इस फ़ाइल में प्रयोग करतें हैं।

src/app/app.component.css:

इस फ़ाइल में कॉम्पोनेन्ट से सम्बंधित css कोड लिखतें हैं। यहाँ पर लिखा css कोड केवल उसी कॉम्पोनेन्ट के html कोड के look को प्रभावित करता है। अगर आप पूरे एप्प के style को प्रभावित करना चाहते हैं तो ऐसे css कोड को src/style.css फाइल में लिखना होता है।

src/app/app.component.spec.ts:

इस फ़ाइल में हम कंपोनेंट के यूनिट टेस्टिंग से सम्बंधित कोड लिखतें हैं। अगर आप अभी Angular सीख रहें हैं तो इस फ़ाइल को edit न करें।

Comments

Popular posts from this blog

Setting Up Software for Angular Programming | एंगुलर प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेर इनस्टॉल करना

Angular प्रोग्रामिंग शुरू करने के लिए हमें कुछ सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना होता है. इन सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने के बाद ही हम Angular प्रोग्रामिंग सीखना प्रारंभ कर सकतें हैं. Angular प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर और उनको इनस्टॉल करने के चरण इस प्रकार है. Install Nodejs और npm सर्वप्रथम Nodejs और npm इनस्टॉल करें. Nodejs सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें . Nodejs इनस्टॉल करने पर npm स्वतः ही इनस्टॉल हो जायेगा. Install Typescript compiler Typescript इनस्टॉल करने के लिए कमांड प्रांप्ट cmd में ये कमांड run करें: npm install -g typescript Typescript को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Typescript सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. tsc -v Install Angular CLI अब Angular CLI इनस्टॉल कर लें. Angular CLI इनस्टॉल करने के लिए cmd में इस कमांड को run करें. npm install -g @angular/cli Angular CLI को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Angular CLI सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. ng --version अगर ...

Creating New Project And Running It | नया प्रोजेक्ट बनाना और उसको रन करना

अगर अपने आवश्यक सॉफ्टवेर इनस्टॉल नहीं किया है तो यहाँ क्लिक करे . Angular में कोडिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले हम एक नया प्रोजेक्ट बनायेगें. तो चलिए शुरू करते हैं: नया प्रोजेक्ट बनाये नया प्रोजेक्ट बनाने के लिए टर्मिनल में ये कमांड run करें. प्रोजेक्ट का नाम demo है. ng new demo नया प्रोजेक्ट बनाने में कुछ समय लग सकता है. ध्यान रहे कि नया प्रोजेक्ट बनाते समय इन्टरनेट कनेक्ट हो क्यूंकि इस कमांड को run करने पर आवश्यक फाइल डाउनलोड होती है. फाइल्स में कुछ बदलाव करना src/app/app.component.html फाइल को open करके उसमे ये कोड लिख दें. <h1>{{ msg }}</h1> src/app/app.component.ts फाइल को open कर के ये बदलाव करें: title = 'app'; को डिलीट करके ये लाइन लिख दे: msg = 'Hello World!'; प्रोजेक्ट को run करना प्रोजेक्ट को कम्पाइल और run करने के लिए टर्मिनल में ये कमांड run करें. ng serve इस कमांड के run हो जाने के बाद ब्राउज़र में localhost:4200 को open करें. शुभकामनाये! हमने अपने पहले प्रोग्राम को सफलता पूर्वक run कर लिए. run करने पर कुछ इस प्रकार दिखेगा : ध...