Skip to main content

Interpolation | इंटरपोलेशन

Angular interpolation के द्वारा हम {{ }} के बीच लिखे expression को evaluate करतें हैं। जब हम interpolation का प्रयोग करते हैं तो उसके अंदर लिखे expression को string में परिवर्तित करके प्रदर्शित करता है। Interpolation का प्रयोग हम किसी भी html tag के बीच में या फिर उसके attribute में कर सकते हैं। {{ }} के बीच लिखा expression प्रायः component class का कोई property या function होता है। मान लीजिए कि क्लास में कोई वेरिएबल str है तो str का मान प्रदर्शित करने के लिए हम इस प्रकार कोड लिखेगें - {{ str }}। हम कोष्ठक के अंदर किसी फंक्शन का भी प्रयोग कर सकते हैं जोकि डाटा टाइप return करता हो। तो चलिए एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं:

src/app/app.component.ts
import { Component } from '@angular/core';

@Component({
selector: 'app-root',
templateUrl: './app.component.html',
styleUrls: ['./app.component.css']

export class AppComponent {
str = 'My string';
num = 1234;
logoUrl = './assets/logo.png';

myfunction() {
return 'Return from function';

यहाँ पर हमने component class में 3 variable str, num, logoUrl define किया है जोकि क्रमशः string, number और URL हैं. एक फंक्शन myfunction define किया है जो कि string डाटा टाइप return करता है. इन सभी variable का प्रयोग हम template में करेंगे.

src/app/app.component.html

string interpolation - {{ str }}

number interpolation - {{ num }}

function interpolation - {{ myfunction() }}

interpolation in attribute -

यहाँ पर हमने component class में define किये गए सभी variables का प्रयोग किया है.

Output:

Comments

Popular posts from this blog

Setting Up Software for Angular Programming | एंगुलर प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेर इनस्टॉल करना

Angular प्रोग्रामिंग शुरू करने के लिए हमें कुछ सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना होता है. इन सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने के बाद ही हम Angular प्रोग्रामिंग सीखना प्रारंभ कर सकतें हैं. Angular प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर और उनको इनस्टॉल करने के चरण इस प्रकार है. Install Nodejs और npm सर्वप्रथम Nodejs और npm इनस्टॉल करें. Nodejs सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें . Nodejs इनस्टॉल करने पर npm स्वतः ही इनस्टॉल हो जायेगा. Install Typescript compiler Typescript इनस्टॉल करने के लिए कमांड प्रांप्ट cmd में ये कमांड run करें: npm install -g typescript Typescript को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Typescript सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. tsc -v Install Angular CLI अब Angular CLI इनस्टॉल कर लें. Angular CLI इनस्टॉल करने के लिए cmd में इस कमांड को run करें. npm install -g @angular/cli Angular CLI को इनस्टॉल होने में कुछ समय लग सकता है. Angular CLI सही से इनस्टॉल हुआ है को सुनिश्चित करने के लिए यह कमांड run करें. ng --version अगर ...

Angular App Structure | एंगुलर एप्प की रूपरेखा

Angular एप्प की कोडिंग शुरू करने से पहले उसके structure को जानना अति आवश्यक है। हम यहाँ पर केवल उनके बारे में जानेंगे तथा उनका प्रयोग हम आगे पढेंगे। आगे बढ़ने से पहले एक बार ज़रूर पढ़ लें। तो चलिए शुरू करतें हैं-- Module (मॉड्यूल) प्रत्येक angular project में एक module ज़रूर होता है जिसको root module कहतें हैं। root module ही पूरे एप्प को load करता है। प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाले दूसरे helping module, components इत्यादि को यही पर import करते हैं। Component (कॉम्पोनेन्ट) Component किसी भी वेबसाइट के view का एक छोटा भाग होता है। जैसे: header, sidebar, footer इत्यादि। किसी भी कॉम्पोनेन्ट को हम छोटे छोटे कॉम्पोनेन्ट में विभाजित कर सकते हैं। जैसे: header को हम logo, वेबसाइट का नाम, सर्चबार, लॉगआउट बटन आदि में विभाजित कर सकते हैं। प्रत्येक component एक दूसरे से स्वतंत्र होते हैं अर्थात एक कॉम्पोनेन्ट के लिए लिखा गया कोड दूसरे कॉम्पोनेन्ट को प्रभावित नहीं करता है। एप्प में बनाये गये प्रत्येक component को root module में import करना पड़ता है. Component के ये भाग होते हैं: Component class, co...

Understanding important files generated by Angular CLI new command| एंगुलर CLI के new कमांड के द्वारा बनाये गए महत्वपूर्ण फाइल का विवरण

जब हम Angular CLI से ng new कमांड के द्वारा नया प्रोजेक्ट बनाते हैं तो CLI एक फाइल स्ट्रक्चर generate करता है। जिनमे से कुछ फाइल एप्प डेवलपमेंट में सहायता करती हैं तो कुछ फाइल में प्रोग्रामर कोड्स लिखता है। यहाँ पर हम केवल उन फाइल के बारे में जानेंगे जो प्रोग्रामर के लिए जानना अति आवश्यक है। ये आवश्यक फाइल कुछ इस प्रकार हैं- src/app/app.module.ts : इस फ़ाइल के में हम अपने एप्प के root module को define करते है। इसके अंदर हम उन सभी module को import करतें हैं जो इस प्रोजेक्ट में प्रयोग किये जायेंगे। और इसी फाइल में हम उन सभी component को import और declare करते हैं जोकि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। import { BrowserModule } from '@angular/platform-browser'; import { NgModule } from '@angular/core'; import { AppComponent } from './app.component'; @NgModule({ declarations: [ AppComponent ], imports: [ BrowserModule ], providers: [], bootstrap: [AppComponent] }) export class AppModule { } जैसा कि हम देख सकतें हैं कि हमने लाइन 1 पर BrowserModule modul...